सीतापुर :18 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर आजाद समाज पार्टी ने की बैठक

* मिश्रिख। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में मंगलवार, 8 सितंबर को मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में आगामी 18 सितंबर को होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी सौरभ किशोर के आवास पर हुई। इसमें मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 18 सितंबर को मिश्रिख मेला मैदान में होने वाले चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।बैठक में मंडल प्रभारी अनीश गाजी, प्रदेश सचिव इमरान खान, प्रदेश कमेटी सदस्य डॉ. संतोष, मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाटव, जिला महामंत्री डॉ. सरोज, जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भजन लाल प्रियदर्शी, मिश्रिख विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती, विधानसभा उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, पूर्व विधायक बाल गोविंद राजवंशी तथा विधानसभा मीडिया प्रभारी अफरोज अली समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि 18 सितंबर को होने वाला कार्यक्रम संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह भी देखने को मिला।

Leave a Comment