प्रयागराज दिनांक-06.09.2026 की प्रभावी कार्यवाई

जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।

थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पकलोर निवासिनी शर्मिला देवी पत्नी भारत लाल द्वारा थाना थरवई पर तहरीर दी गई कि ससुरालीजनों द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए मुकदमा वादिनी की पुत्री की हत्या कर दी गई, जिसके सम्बन्ध में मुकदमा वादीनी शर्मिला देवी उपरोक्त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना थरवई पर दिनांक-23.06.2026 को थाना थरवई पर मु0अ0सं0-164/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व ¾ डी0पी0 एक्ट बनाम 1. बृजेश कुमार 2. दिलीप 3. लल्लू 4. प्रदीप पुत्रगण पुत्र मुक्खन 5. मुकखन 6. सास नाम अज्ञात निवासीगण चन्दरपुर उर्फ बसमहुआ थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज के विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर मु0अ0सं0-164/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार भारतीया पुत्र भुखन लाल निवासी चन्दरपुर उर्फ बसमहुआ थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-06.09.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्दरपुर उर्फ बसमहुआ के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
बृजेश कुमार भारतीया पुत्र भुखन लाल निवासी चन्दरपुर उर्फ बसमहुआ थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 34 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-164/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 पंकज सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 गिरीशचन्द्र राय, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. रि0का0 साहिल सरोज, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment