प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ सरदार: परवान चढ़ा तेज गेंदबाज अर्शदीप और सिमरन का प्यार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ स्पॉट किया जा रहा है. उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ एक रील भी शेयर की थी. अब दोनों ने एक दूसरे के नाम का टैटू करवाया. टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

दोनों ने शॉर्ट फॉर्मे में एक दूसरे के नाम का टैटू करवाया. अर्शदीप ने अपने हाथ पर SK लिखवाया. इसका फुल फॉर्म समरीन कौर है. समरीन ने अपने हाथ पर AS लिखवाया. इसका पूरा मतलब अर्शदीप सिंह है. इसके अलावा दोनों ने हार्ट का टैटू भी बनवाया है.

दोनों ने टैटू एलियन टैटू से करवाया. प्रेस रिलीज में कहा गया, “डिजाइनर अभिषेक गवाई ने इस खास अंदाज को एक अंतिम विजुअल रूप देने में मदद की. उन्होंने हाथ से लिखे एलिमेंट्स और दिल के आकार (हार्ट मोटिफ्स) को इस तरह एक साथ जोड़ा कि उनका अपनापन बना रहे. इसके बाद टैटू आर्टिस्ट सनी सेन ने उन ओरिजिनल अक्षरों को बारीक लाइनों वाले टैटू में बदला. मकसद उन्हें एकदम सही टाइपोग्राफी जैसा बनाना नहीं था, बल्कि उस इंसानी खूबी को बनाए रखना था जो उन्हें खास बनाती थी.”

Leave a Comment