लखीमपुर खीरी : शिक्षक दिवस पर सपा का पाठशाला पुकारे अभियान

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने यूपी के बंद प्राथमिक विद्यालयों को लेकर ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान शुरू किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में पाठशाला पुकारे अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत शनिवार को 139 गोला विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ उन प्राथमिक विद्यालयों के बाहर पहुंचे जिन्हें सरकार द्वारा बंद या मर्ज कर दिया गया है। पूर्व विधायक गोला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजुआ, कुंभी तथा बांकेगंज ब्लॉक के विद्यालयों में सपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी ने कहा कि ग्रामवासियों में विद्यालय बंद होने से इस दमनकारी भाजपा सरकार के खिलाफ काफी रोष है। इस दौरान उन्होंने बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पढ़ेगा” का नारा भी दिया। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य में लगभग 26000 सरकारी प्राथमिक स्कूलों को बंद या मर्ज कर दिया है। इसके विरोध में पार्टी ने बंद स्कूलों के बाहर ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

Leave a Comment