फर्रुखाबाद:रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह जनपद फतेहगढ़ द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने पर्व की महत्ता बताते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन परिसर में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।

Leave a Comment