मैनपुरी में तीन माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, गंभीर हालत में सैफई रेफर

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, तीन माह की बच्ची घर के बाहर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति बच्ची को उठाकर पास की झाड़ियों की ओर ले गया। कुछ समय बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों ने बच्ची को गंभीर अवस्था में देखा और तत्काल उसे उपचार के लिए सैफई पीजीआई ले जाया गया। चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बेवर के प्रभारी निरीक्षक (SHO) सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्ची की मेडिकल जांच और उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

Leave a Comment