अलीगंज (बरेली)। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम गैनी में घायल अवस्था में मिले नंदी महाराज को इलाज के लिए बरेली भेजा गया।
बताया जा रहा है कि नंदी सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मझगवां के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह के सहयोग से नंदी को उपचार के लिए बरेली भिजवाया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मझगवां के प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, प्रदीप शर्मा, पंकज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता और ग्राम गैनी के प्रधान सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
