बरेली : हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक घायल।

बरेली/शीशगढ़। हाइटेंशन लाइन के तार को छू जाने से कस्बा निवासी एक युवक घायल हो गया।
घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला शेखुपुरा निवासी इंतजार बिजली के काम का जानकार बताया गया है,जो मोहल्ले में ही गुजर रही हाइटेंशन लाइन के झूलते तारो को लकड़ी से ऊपर कर रहा था।तार से लकड़ी छूते उसे करंट लगा और बह जोर से जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।
करंट इतना तेज था कि उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Comment