कनाडा टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोपों के बीच हेड कोच का इस्तीफा!

कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मोंटी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एक मई 2026 को दूसरी बार टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चला और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पद छोड़ने की घोषणा कर दी। मोंटी ने यह फैसला तब लिया है, जब कनाडा टीम पर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे हैं।

देसाई ने अपने पोस्ट में इस कार्यकाल को छोटा लेकिन महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, ‘एक छोटा अध्याय, लेकिन एक अर्थपूर्ण अध्याय। हर माहौल आपको कुछ न कुछ सिखाता है। इस अनुभव ने मेरे इस विश्वास को और मजबूत किया कि टिकाऊ प्रदर्शन समय, भरोसे, तैयारी, मजबूत रिश्तों और मिलकर काम करने से बनता है।’ उन्होंने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का भी आभार जताया। देसाई ने लिखा, ‘खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं बने रिश्तों, सीखे गए सबक और योगदान देने के मौके के लिए शुक्रगुजार हूं।’

Leave a Comment