10 हजार की फिश और लाखों में बिक रही यह चीज; चौंका देंगे सलमान की बहन अर्पिता के रेस्त्रां के दाम

सलमान खान की बहन अर्पिता फिल्मी दुनिया से अलग जाकर रेस्त्रां बिजनेस में उतर चुकी हैं। उनका मर्सी नाम एक रेस्त्रां मुंबई में है। यहां पर मिलने वाली डिशेज की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक जाती है। जानिए, कौन सी डिश की कीमत कितनी है?

सॉल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर नाम की एक डिश अर्पिता के रेस्त्रां में मिलती है, यह एक मछली से बनी डिश है। इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। वहीं ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील नाम की एक स्वीट डिश की कीमत लगभग 8 हजार रुपये है। इसी तरह सीफूड में टेरियाकी सैल्मन डिश की कीमत 4 हजार रुपये है।

खाने के अलावा अर्पिता के रेस्त्रां में ड्रिंक्स भी सर्व होते हैं। उनके रेस्टाेरेंट में सबसे मंहगी शैंपेन 1 लाख 88 हजार रुपये है। इसी तरह रेड वाइन की कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार है है। इस रेस्टोरेंट में एशियाई, भारतीय, यूरोपीय भोजन मिलता है।

Leave a Comment