संत शिरोमणि गुरू रवि दास जी महाराज की जयंती पर कलश वंदन यात्रा निकाली गई

गोला गोकर्णनाथ (दा दस्तक मीडिया)”=संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य पर समरसता संकल्प अभियान के निमित्त कलश वंदन यात्रा आज विधानसभा गोला गोकर्णनाथ के नगर मण्डल में पांच धार्मिक मंदिर, शिव मंदिर, अम्बेडकर मंदिर , बौद्ध मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, नारायणी देवी मंदिर फ़ूल बाबा,स्थलों पर पहुंची जहां माननीय विधायक श्री अमन गिरी जी ने नगर के सम्मानित पदाधिकारियों व सभी वर्गों और समुदाय के लोगों के साथ में रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी के कलश का पूजन कर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया साथ हीं सभी स्थानों के श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन कर पुष्प अर्पित कर नमन किया
इस मौके पर नगर अध्यक्ष श्री विनोद स्वर्णकार , सुरजन लाल वर्मा,नगर महामंत्री श्री राजेश राठौर,नगर महामंत्री धीरज बाजपेई ,नगर मंत्री कैलाश गुप्ता , विधानसभा संयोजक श्री अवधेश मिश्रा , श्री जनार्दन गिरी जी, श्री राम औतार गौतम जी अध्यक्ष बार एसोसिएशन , जगमोहन वाल्मीकि जी, सुधीर वाल्मीकि जी, राहुल वाल्मीकि जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Comment