मिश्रिख़ (सीतापुर)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों के कमीशन में वृद्धि की घोषणा का ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने स्वागत किया है। संगठन ने इसे प्रदेश के कोटेदारों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत बताया है।एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविन्द्र यादव ने कहा कि आर्थिक तंगी, बढ़ती महंगाई और कम कमीशन की समस्या के बावजूद कोटेदार लगातार अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। संगठन के नेतृत्व में सरकार के समक्ष कोटेदारों की समस्याओं और मांगों को लगातार प्रभावी ढंग से उठाया गया।उन्होंने इस संघर्ष में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदेश महासचिव अशोक सिंह तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी के नेतृत्व और निरंतर प्रयासों के लिए साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन ने कोटेदारों की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया।रविन्द्र यादव ने प्रदेश के सभी कोटेदारों को कमीशन में वृद्धि की घोषणा पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, धैर्य और संगठन की एकजुटता का परिणाम है।उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। संगठन को उम्मीद है कि सरकार कोटेदारों की इस मांग पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।वही कोटेदारों के लाभांश बढ़ोतरी को लेकर मिश्रिख़ तहसील में भी मिश्रिख़ विधायक रामकृष्ण भार्गव, मुनेंद्र अवस्थी ,मिश्रिख़ एसडीएम सहित तमाम तमाम कोटेदार बंधु उपस्थित रहे।
सीतापुर:कोटेदारों के कमीशन में वृद्धि संघर्ष की जीत: संगठन ने जताया आभार
