फर्रुखाबाद:विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की जिला बैठक रविवार, 16 अगस्त 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, सेनापति, फर्रुखाबाद में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश बॉथम ने की। कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख नरेश जी एवं विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी की उपस्थिति और मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आचार्य पद्धति के साथ हुआ। इसके बाद संगठन के विभिन्न सत्रों में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

नवीन कार्यकारिणी में युवाओं को मिली जिम्मेदारी

बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी में लगभग 70 से 80 नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। नवीन कार्यकारिणी में युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं।

जिला सह मंत्री के दायित्व पर अनुज श्रीवास्तव, बजरंग दल विभाग संयोजक के रूप में अभिषेक जी, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका के रूप में विधि जी, बजरंग दल जिला सह संयोजक के दायित्व पर योगेंद्र प्रताप सिंह तथा विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख के रूप में विनोद राजपूत को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा फतेहगढ़ प्रखंड में नगर अध्यक्ष के रूप में ऋषभ राठौर तथा नगर मंत्री के रूप में विपिन गुप्ता को नवीन दायित्व प्रदान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

बैठक में जिला सह मंत्री प्रवीण अवस्थी, विभाग संयोजक अभिषेक, जिला सह संयोजक रोहन मिश्रा, जिला गोरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी, जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश कट्टर हिंदू, दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका रुनझुन दुबे सहित विभिन्न प्रखंडों के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इनमें विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम, हिंदू हित चिंतक अभियान और बाबा बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी यात्रा प्रमुख रहे।

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन का विस्तार करने तथा समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

विभाग संगठन मंत्री ऋषभ जी ने कार्यकर्ताओं को खंड एवं ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और सक्रियता से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। वहीं जिला सह मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सनातन धर्म के लिए समर्पित संगठन है और संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए इसे और मजबूत किया जाएगा।

बैठक का समापन नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment