फर्रुखाबाद:विश्व हिंदू महासंघ व राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस का महापर्व

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 विश्व हिंदू महासंघ एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का महापर्व शहर के पटेल पार्क पुलिस चौकी के पास राजीव अग्रवाल के आवास पर हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जाति-धर्म के लोगों के साथ राष्ट्रप्रेमी नागरिकों एवं पत्रकारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। देश के महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद पंडित राम नारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने जाति, धर्म एवं आपसी भेदभाव को भुलाकर एकजुटता का संदेश देते हुए भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के लिए वीर क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों पर चलना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

विश्व हिंदू महासंघ एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है। हमें महान क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में बॉबी दुबे, रितेश शुक्ला, राजीव अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता, अनुराग दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगठन संरक्षक राजीव अग्रवाल का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिला अध्यक्ष रितेश शुक्ला, राकेश सारस्वत, जिला महामंत्री अरविंद शुक्ला, चंद्र प्रकाश दीक्षित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पत्रकार अनुराग दुबे, मनीष श्रीवास्तव, राहुल कठेरिया, अमित जोशी, निशान दीक्षित, अनुज कुमार, बलवीर कुशवाहा, उमाशंकर गुप्ता, अनुराग यादव, सत्यम मिश्रा, ध्रुव शर्मा, अरुण दिवाकर, रैना कुशवाहा, रवि प्रताप बाथम और अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू महासंघ की मातृशक्ति की कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री सहित भास्कर अग्निहोत्री, मोहित दीक्षित, श्याम राठौर, दिव्यांशु मिश्रा, राहुल शाक्य, हर्षित मिश्रा, डॉ. अंकुर दुबे, हर्षित अवस्थी, डॉ. अजय यादव बाजपेई, सचिन गुप्ता, अमित गुप्ता, दुर्गेश अग्रवाल, श्याम कुमार राठौर, रोहिताश राजपूत, नितिन राजपूत, दीपक सिंह राठौड़, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, गोविंद त्रिवेदी, रवि चौहान, ईशू शुक्ला, गोविंद अवस्थी, मनमोहन शुक्ला, नरेंद्र, अमित गुप्ता श्रीवास्तव एवं अमन चौधरी समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है।

Leave a Comment