फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में स्थानीय अनंत होटल में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संदेश राजपूत ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री फतेहचंद वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा और स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया तथा देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।
अध्यक्षीय संबोधन में पुरुषोत्तम वर्मा ने समाज को संगठित होकर रानी अवंतीबाई लोधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
समारोह में युवा इकाई के जिला अध्यक्ष कौशलेन्द्र राजपूत तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
विशेष अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती, किसान नेता अरविंद राजपूत, पवन राजपूत, नंदराम राजपूत, अनुज राजपूत, सत्यवीर राजपूत, जिला महामंत्री रजनेश राजपूत, संतोष राजपूत, विनोद राजपूत, सोवरन राजपूत, रामलड़ैते राजपूत, कमलेश राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत, जेडी राजपूत, जनार्दनदत्त सिंह राजपूत, प्रतिभा राजपूत, लक्ष्मी राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
