सीतापुर:तहसील चौराहे के पास पेड़ गिरने से मछरेहटा मार्ग जाम, बिजली आपूर्ति भी ठप

मिश्रिख/सीतापुर। तहसील चौराहा से मछरेहटा मार्ग और बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर डाकघर के पास खड़ा पकरिया का पेड़ शनिवार रात करीब 12 बजे अचानक गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से पूरा मार्ग बाधित हो गया। इसके साथ ही बिजली के खंभों पर लगे तार भी टूटकर नीचे गिर गए, जिससे आसपास के कई लोगों के बिजली कनेक्शन प्रभावित हो गए और रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है।शनिवार को 15 अगस्त होने के कारण रविवार सुबह स्कूली बच्चों एवं अन्य राहगीरों को रास्ते से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं, नगर पालिका मिश्रिख इसी मार्ग पर स्थित होने के कारण नगर पालिका से ट्रैक्टर मंगाकर सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया।नगर पालिका की ओर से सड़क का करीब आधा हिस्सा साफ कर दिया गया है, लेकिन अभी भी पेड़ का काफी मलबा सड़क पर पड़ा हुआ है। शेष हिस्सा साफ कराने के लिए वन विभाग के कर्मचारी के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। मलबा पड़ा होने के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह सुचारु नहीं हो सका है।वहीं, पेड़ गिरने से बिजली के खंभों और तारों को नुकसान पहुंचने के कारण आसपास के घरों की बिजली भी गुल है। तार नीचे गिरने से लोगों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गर्मी में नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।**आसपास के लोगों ने वन विभाग, नगर पालिका और बिजली विभाग से मांग की है कि पेड़ के बचे हुए मलबे को जल्द से जल्द हटाकर मार्ग को पूरी तरह से आवागमन के लिए बहाल कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त बिजली के तारों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति शीघ्र शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को गर्मी और अंधेरे से राहत मिल सके

Leave a Comment