प्रयागराज: प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को दिखायी हरी झण्डी

12 सितम्बर, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा भेजे गये प्रचार वाहन को गुरूवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री दिवाकर द्विवेदी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार हेतु तहसीलों के लिए रवाना किया गया। लाउड स्पीकर एवं पम्पलेट्स/पोस्टर के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर अत्यधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जाता है। कार्यक्रम में श्री अभय प्रताप सिंह-प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती प्रदीप्ति सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज एवं श्री विकास गुप्ता चीफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के साथ अन्य पैनल के अधिवक्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी श्री परमानन्द मिश्र, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के द्वारा दी गयी है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment