कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंगलवार को तहसील पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम मूजखेड़ा एवं नगला हंसी का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नाव में बैठकर जलस्तर एवं प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध कराई जा रही राहत व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जाए तथा पेयजल, राशन, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, स्टीमर एवं आवश्यक बचाव दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा टीम तथा पशु चिकित्सक की टीम निगरानी करती रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीणों एवं पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पटियाली, खंड विकास अधिकारी, सिंचाई, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कासगंज :जिलाधिकारी ने राहत सामग्री वितरित कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
