फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए दो चौकी प्रभारियों का आपस में स्थानांतरण किया है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच में तैनात दीवान सुदेश सिंह यादव को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार कोतवाली फर्रुखाबाद की चौकी नखास के प्रभारी उप निरीक्षक इमरान फरीद और कोतवाली कायमगंज की चौकी कस्बा के प्रभारी उप निरीक्षक अंकुर भाटी का आपस में तबादला किया गया है। दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए पुलिस विभाग में आवश्यक फेरबदल किया गया है।
वहीं क्राइम ब्रांच में तैनात दीवान सुदेश सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग में प्रभावी सुधार की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद संबंधित चौकियों पर नई तैनाती के साथ क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।
