ब्रेकिंग न्यूज़ मैनपुरी
घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा गांव में एक 20 वर्षीय युवक का शव निर्माणाधीन मैरिज होम के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनीश पुत्र सलामत खां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले तो निर्माणाधीन मैरिज होम के पास युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही घिरोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान कोसमा निवासी करीब 20 वर्षीय अनीश पुत्र सलामत खां के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे अनीश अपने 15 वर्षीय दोस्त अप्पू के साथ गांव से निकला था। बताया जा रहा है कि दोनों ने बुर्का पहन रखा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और पहचान होने पर दोनों के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान अनीश मौके से भाग गया, जबकि उसके साथी अप्पू को परिजनों के हवाले कर दिया गया। रातभर अनीश की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उसका शव निर्माणाधीन मैरिज होम के पास मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए The Dastak 24 न्यूज़ के साथ।
जिला संबाददाता -पवन कुमार शाक्य, मैनपुरी।
