‘टीम प्रियंका’ से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के साथ काम करने वाले छह सचिवों की पूरी टीम बदल दी है. इसे यूपी में टीम ‘प्रियंका'(प्रियंका गांधी) के प्रभाव से मुक्त माना जा रहा है और राहुल गांधी की नई टीम बताई जा रही है. सियासी जानकारों का दावा है कि अब यूपी में राहुल गांधी के पसंदीदा नेताओं को आगे किया जा रहा है.

दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश और महासचिव केसी वेणुगोपाल के आदेश पर तत्काल प्रभाव से नए सचिवों को नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं. ये सभी अब राजेन्द्र पाल गौतम के साथ काम करेंगे.

नई टीम में सामाजिक न्याय के समीकरण को ध्यान में रखा गया है और हर वर्ग को जगह दी गयी है. नए पदाधिकारियों में निम्न शामिल हैं.

अभिषेक दत्त

कुणाल चौधरी

जगदीश चंद्र जांगिड़

संजीव आर्य

वरुण चौधरी

अब्दुल हन्नान

पार्टी ने पिछले सचिवों के योगदान को भी सराहा है. इसमें जो लोग अभी तक काम काज देख रहे थे. उनमें धीरज गुर्जर,नीलांशु चतुर्वेदी, राजेश तिवारी , सत्यनारायण पटेल ,तौकीर आलम शामिल हैं.

Leave a Comment