कासगंज, 06 अगस्त। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (एनएसपी) शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है, जबकि पोस्ट-मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार एवं सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूर्ण की जाएगी।
सभी पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर समय से आवेदन करें तथा अपने शिक्षण संस्थान से आवेदन का सत्यापन भी समय पर कराएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
कासगंज दिव्यांग छात्र छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना 2026 27 के आवेदन की समय सारणी
