फर्रुखाबाद में एसपी आरती सिंह का प्रशासनिक फेरबदल, कई उप निरीक्षकों के तबादले

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनातियां की हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सिवारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरज कुमार को उनके पद से हटाकर थाना कंपिल से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद राठौर को प्रभारी चौकी सिवारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पुलिस लाइन के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना कंपिल भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी का स्थानांतरण कर उन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात किया गया है।

उधर, थाना कंपिल में तैनात उप निरीक्षक हरीश कुमार का तबादला थाना नवाबगंज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment