

आजमगढ़ब्यूरो ::आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है । जैसा की सर्वविदित है कि 21 जुलाई 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगी। कुलपति जी के निर्देश के क्रम में कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार काउंसिलिंग तीन दिनों तक चलेगी। इसमे बी.बी.ए.,बी.सी.ए.,बी.ए. एलएल.बी.,एलएल.एम.,एम.एस सी. जंतु विज्ञान,एम.ए. भूगोल, एम.बी.ए.-ए.बीएम. प्रवेश परीक्षा के सफल के अभ्यर्थी भी होंगें शामिल चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर उपलब्ध है। निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि*काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम एवं स्थान निम्नवत है*दिनांक 27.07.2026* ,सोमवार – समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक बी.बी.ए.,बी.सी.ए. (नियमित),बी.ए. एल.एल.बी.,एम.एससी. जंतु विज्ञान,एम.ए.भूगोल,एम.बी.ए.-(ए.बी.एम.)की काउंसिलिंग शैक्षणिक खंड-01,संगोष्ठी कक्ष एवं शैक्षणिक खंड-02,कक्ष संख्या 02 में होगी | *दिनांक 28.07.2026, मंगलवार – समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक एल.एल.एम. (नियमित)की परिसर के शैक्षणिक खंड-01 में होगी | *दिनांक 29.07.2026,बुधवार – समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक बी.सी.ए.(स्व-वित्तपोषित)और एल.एल.एम.(स्व-वित्तपोषित) की काउंसिलिंग शैक्षणिक खंड-02,तृतीय तल,संगणक प्रयोगशाला एवं शैक्षणिक खंड-01के मुख्य संगोष्ठी कक्ष में होगी | विश्वविद्यालय के *कुलपति प्रो. संजीव कुमार* ने कहा कि “विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। हमारा प्रयास है कि शैक्षणिक सत्र समय पर प्रारंभ हो और छात्र-छात्राओं को उत्तम शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।” प्रभारी डॉ. सियाराम शुक्ल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक अभिलेख काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों मूल रूप में तथा एक-एक छायाप्रति के साथ लाना अनिवार्य है |ऑनलाइन आवेदन पत्र की छाया प्रति हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मूल अंकपत्र स्नातक के समस्त वर्षों के मूल अंकपत्र नवीनतम जाति प्रमाणपत्र दिव्यांग/भारांक संबंधी प्रमाणपत्र,स्थानान्तरण एवं चरित्र प्रमाणपत्र 02 नवीनतम पासपोर्ट आकार के छायाचित्र लाना जरुरी है| काउंसिलिंग के दिवस ही प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो.नं. 94 52 4458 78
