बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने डिजाइनर्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने एआई की आलोचना की और कहा कि यह कलाकारों के लिए नहीं है।
सोनम कपूर ने एआई की आलोचना करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ‘मैं डिजाइनर्स के चीजें बनाने के लिए एआई के इस्तेमाल से तंग आ चुकी हूं। सब कुछ एक जैसा लगता है। बहुत घटिया।’
उन्होंने कलाकारों से अपने क्रिएटिव काम में एआई का इस्तेमाल न करने की अपील की और कहा ‘प्लीज मेरी बात मानिए, यह कूल नहीं है। एआई कलाकारों के लिए नहीं है। यह आपके काम को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एक सपोर्ट सिस्टम है, न कि कुछ बनाने के लिए। मैं इससे बहुत निराश हूं।’
