सीकर:स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित होगी 101 विभूतियां

(सीकर) कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर राजस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चयन समिति द्वारा सामाजिक सेवा, साहित्य, पर्यावरण, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, ब्लड डोनेशन, खेल, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा, आध्यात्म एवं पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में कार्यरत उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित महानुभावों को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से ऑनलाइन सम्मानित किया जाएगा । कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मक्खन लाल जी तंवर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद् रहेंगे ।

चयन समिति द्वारा जारी चयनित महानुभावों की आठ सूचियों के अनुसार भारत के उत्तरप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, नई दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, पंजाब, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित 17 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में से पद्मश्री डॉ. विजयकुमार स्वरूप चन्द शाह, आदर्श कुमार समापक दस्तक मीडिया ग्रुप, ज्ञानेन्द्र रावत, संजय राणा, भौतिक विज्ञानी डॉ. अंगेश चन्द्रा, डॉ. अलका यतींद्र यादव, डॉ. दत्तात्रय डी देसाई, डॉ. विनय कंसल पर्यावरणविद्, रक्तमित्र नीलेश जैन, गणेशदास स्वामी, ऐड. विनय चंद जैन, डॉ. रजनीश, डॉ. अभिषेक राजेशकुमार मेहता, डॉ. विभा कुमारी, आनन्द शर्मा, प्रो. (डॉ.) श्याम नन्दन प्रसाद, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. सत्यबीर सिंह निराला, डॉ. राजेश कुमार सैनी, डॉ. सी. एल. मीणा वरिष्ठ अधीक्षक, डॉ. ज्ञानेश्वरी व्यास, ग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, डॉ. मुकेश कुमार झरवाल, रतन लाल शर्मा, बिलेश्वर झल्डियाल, लोकप्रिय खबरी संदीप छीपा, सरस्वती बाई राठी, ऐड. विजय सुरजमल काबरा, सुश्री खुशबू साहू, डॉ. रंजीता तंवर, डॉ. कैलाश चन्द्र सूर्यवंशी, योगेश तिवारी, डॉ. रामचन्द्र स्वामी, डॉ. प्रवीण कुमार निगम, हेमलता पटेल, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा विजय, डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, कवयित्री कविता नामदेव, डॉ. रूक्मिणी देवी जगदीश चन्द्र माहेश्वरी, डॉ. जितेंद्र पंडित, नीलम सोनी, ओमप्रकाश लववंशी, ए. के. आज़ाद, नरसाराम, विद्यासागर जामी प्रसादरव, डॉ. सुखमिला अग्रवाल भूमिजा सहित कुल 101 योग्य महानुभावों का सम्मान हेतू चयन किया गया है ।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस. के. फगेड़िया ने बताया कि संपूर्ण भारत के अलग अलग प्रांतों में राष्ट्र उत्थान हेतू समाज सेवा में कई सामाजिक संगठन एवं महानुभाव कार्यरत हैं । संस्थान का उद्देश्य इन सभी महानुभावों को एक मंच प्रदान करना है, जिससे इन सभी महानुभावों के साथ साथ अन्य लोगों को भी समाजसेवा की प्रेरणा मिल सके ।

Leave a Comment