प्रयागराज: निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उदेश्य से यू०पी० डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप विकसित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उदेश्य से यू०पी० डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप (Digital Labour Chowk Mobile App) विकसित किया गया है। यह मोबाइल ऐप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच के प्रभावी डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ प्राप्त करने में सूविधा मिलेगी। उन्होनें बताया कि निर्माण कार्य से जुड़े सेवायोजक, बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजेसिंया एवं अन्य प्रतिष्ठान इस ऐप पर अपना पंजीकरण कर सीधे श्रमिकों से सम्पर्क स्थापित कर सकेगें। वहीं निर्माण श्रमिक भी मोबाइल एप के माध्यम से नियोजकों से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकेगें। इसमें एक ओर श्रमिकों को कार्य मिलने में आसानी होगी वहीं दूसरी ओर नियोजकों को आवश्यकता के अनुरूप कुशल श्रमिक उपलब्ध हो सकेगें। इसके अतिरिक्त जो निर्माण श्रमिक अभी तक उ०प्र०भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से पूर्ण रूप से परिचित नही हैं, वे इस ऐप के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठा सकते हैं।

उप श्रमायुक्त, उ०प्र०, प्रयागराज क्षेत्र श्री सुमित कुमार ने समस्त निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने एंड्रायड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से यू०पी० डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप डाउनलोड कर उसका अधिकतम उपयोग करें। साथ ही अपने आस-पास कार्यरत अन्य निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों को भी इस ऐप के सम्बन्ध में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक एवं नियोजक इस डिजिटल सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment