खेतासराय (जौनपुर) थानाक्षेत्र खेतासराय अंतर्गत ग्रामसभा तारगहना में शूटर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से शिवपूजन बिन्द की मौत हो गई। वह पिकअप चला कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था । उसके पास दो बच्चे थे पिता के मर जाने पश्चात दो मासूमों सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के चलते परिवार वालों और बच्चों की ठीक पुकार सुनकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

