गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित के नेतृत्व में बुधवार को बाइक रैली निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी गोला युगांतर त्रिपाठी को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (फ्री ट्रेड डील) भारतीय किसानों के लिए डेथ वारंट है जो किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है। भारत अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों, खेत मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों तथा देश की खाद एवं आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। यह समझौता भारतीय कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ो लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। इसलिए यह समझौता किसानों के लिए डेथ वारंट है जो किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। देश बचाओ मोर्चा इस भारत अमेरिका ट्रेड डील का पूर्ण रूप से विरोध करता है यह डील किसी भी हालत में भारतीय किसानों को स्वीकार नहीं है। देश बचाओ मोर्चा ने मांग की हैं कि भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए तथा देश के किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा की जाए। अगर सरकार हमारी इस नियोजित मांग की अनदेखी करती है तो देश बचाओ मोर्चा देश भर में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।
इस मौके पर किसान नेता बलकार सिंह, नरेश सिंह भदोरिया, सरदार जागीर सिंह, सरदार विचित्र सिंह, दूली चंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, आशीष कुमार मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, सरमन यादव, सगीर अहमद, राजेश कुमार मिश्रा, बाल गोविंद वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, इंद्रपाल, रामपाल, देवकी नंदन, धर्मेंद्र सिंह यादव, मनोज, हरिराम, मनदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, दलविंदर सिंह, दिलीप कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।
