परीक्षा में गड़बड़ी और NEET पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का कल 18वां दिन रहा । इस दौरान ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ के फाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर तीखा हमला किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दीपके ने कहा कि जिस व्यक्ति ने आत्महत्या करने वाले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाला, उसे सरकार की तरफ से सिर्फ चुप्पी ही मिली है। सरकार न सिर्फ जवाबदेही से बच रही है, बल्कि क्रूर भी है।
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स आ रहे हैं. सोनी राजदान, शबाना आजमी और अभय देओल समेत 10 से ज्यादा सेलेब्स ने अबतक सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पोस्ट किया है. स्वरा भास्कर और प्रकाश राज तो जंतर-मंतर पर सोनम और सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके से मिलने पहुंचे और अपना सपोर्ट दिखाया.
