फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 नीबकरोरी–फर्रुखाबाद रेल खंड पर रेलवे किलोमीटर 1315/4-5 स्थित बधार मार्ग को जोड़ने वाले RUB-86 (रेलवे अंडरब्रिज) को वियरिंग कोट (Wearing Coat) निर्माण कार्य के चलते 13 जुलाई 2026 से आगामी सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद–फर्रुखाबाद रेलखंड पर विभिन्न रेलवे अंडरब्रिजों के सुधार कार्य के अंतर्गत RUB-86 पर वियरिंग कोट का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान पुराने वियरिंग कोट को हटाने का कार्य होगा, जिससे निर्माण अवधि में इस मार्ग से आवागमन करना असुरक्षित रहेगा।
रेल प्रशासन ने बताया कि यह कार्य रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, अंडरब्रिज की मजबूती तथा भविष्य में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग 25 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्य पूर्ण होने तक स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे NH-1 मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचें।
रेलवे प्रशासन ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही बधार मार्ग को जोड़ने वाले RUB-86 को पुनः आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही लोगों से निर्माण अवधि के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और बंद मार्ग का उपयोग न करने की अपील की गई है।
