प्रयागराज, विभागीय प्राथमिकता के कार्यक्रम की उन्मुखीकरण बैठक‘‘

‘‘प्रयागराज, विभागीय प्राथमिकता के कार्यक्रम की उन्मुखीकरण बैठक‘‘

 जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज की अध्यक्षता में दिनांक 13.07.2026 (सोमवार) को समय अपराह्नः02ः30 बजे राजकीय इण्टर कालेज, प्रयागराज में राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के साथ विभागीय प्राथमिकता के कार्यक्रम की उन्मुखीकरण हेतु समीक्षा बैठक आहूत की गयी। श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, प्रयागराज द्वारा डॉ० सन्तोष कुमार राय जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। डॉ० सन्तोष कुमार राय जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज ने अपने स्वागत उद्बोधन में समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का आभार व्यक्त करते हुए समीक्षा बैठक का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर श्री मनीष कुमार जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान द्वारा यू-डायस पोर्टल पर छात्रो के पंजीकरण में सम्बन्ध में वृहद जानकारी प्रदान की गयी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रवृति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा द्वारा ओमसे (OMSSE) पोर्टल/track शिक्षा पर छात्र/छात्राओं के नामांकन के सम्बन्ध में जनकारी दी गयी।

उक्त बैठक में सत्र 2026-27 की समीक्षा बैठक का शुभारम्भ कक्षा-9, 10, 11 एवं 12 के पंजीकरण पर दिशा निर्देश प्रदान किये गये। प्रधानाचार्यो को विद्यालय का समस्त अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से करने का निर्देश दिये गये। शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु तिथिवार एकेडिमिक कलैण्डर के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देश दिये गये। बोर्ड परीक्षा-2027 हेतु जियोलोकेशन/आधारभूत सुविधाओं को दिनांक 20.07.2026 तक भरे जाने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में छात्र नामांकन एवं ऑनलाइन उपस्थिति, प्रार्थना सभा का आयोजन, पठन-पाठन की व्यवस्था, प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का नियमित प्रयोग शिक्षक दक्षता, संवर्द्धन, विद्यालर्थियों को डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देना। विद्यालयों के संसाधनों का उपयोग एवं संवर्द्धन करना तथा संवर्द्धन के साथ-साथ विद्यालयों में पाठ्येत्तर एवं पाठ्य-सहगामी गतिविधियों का आयोजन कराना। शिक्षक एवं अभिभावक की मिटिंग (पी०टी०एम०), शक्ति मंच की स्थापना, मेन्टल हेल्थ, छात्रवृत्ति, यू-डायस के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना पर पंजीकरण ससमय कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त बैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री अजय कुमार गिरि, श्री नीरज केशरी के साथ-साथ राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।

(डॉ० सन्तोष कुमार राय),
जिला विद्यालय निरीक्षक,
प्रयागराज।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment