फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 खंड विकास कार्यालय कायमगंज में बुधवार, 1 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण वर्ष 2026 के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान अधिकारियों को पौधशालाओं से पौधों के उठान, निर्धारित स्थलों पर वृक्षारोपण की प्रक्रिया तथा रोपित पौधों की जियो-टैगिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वृक्षारोपण अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों से कहा गया कि अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक पौधरोपण सुनिश्चित किया जाए तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग कर उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए, जिससे अभियान की प्रभावी निगरानी की जा सके।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
