भारत-पाकिस्तान विभाजन पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आ रही है। इसके अलावा एक और फिल्म भी दस्तक देने वाली है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर आज मंगलवार को जारी हुआ है। नाम है- ‘जय हिंद जय सिंध’।
जय हिंद जय सिंध’ भारत और पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशन की कमान इंद्रजीत लंकेश ने संभाली है। फिल्म में बंटवारे की त्रासदी के साथ ही लव स्टोरी भी है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है। इसमें 1947 के विभाजन की एक झलक है। फिल्म इसी साल अक्तूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्रम कोचर, उपासना सिंह, अमित बहल, छाया कदम और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अक्टूबर, 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, किस तारीख को रिलीज होगी? इसे लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ का निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सैमी नानवानी ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी निर्माता सैमी ननवानी के जीवन के कुछ वास्तविक अनुभवों से प्रेरित है। फिल्म मुख्य रूप से सिंध की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसके जरिए देशभक्ति, प्यार और अपनी पहचान की लड़ाई को दर्शाया जाएगा।
