श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-252/20026 धारा-109/115(2)/121/132/190/191(2)/191(3)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 सलीम पुत्र स्व0 रमजान अली निवासी ग्राम ठेगहा आनापुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-28.06.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आर0के0 यदुवंशी इण्टरमीडिएट कॉलेज के पास स्थित महुए के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के निशांदेही पर निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का बांका बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित कुल 12 अभियुक्त/अभियुक्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ठेगहा में दिनांक-26/27.06.2026 की रात्रि में रास्ते को लेकर वाद-विवाद की सूचना पर गयी स्थानीय पुलिस टीम द्वारा समझाने – बुझाने पर मो0 सलीम उपरोक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वाद-विवाद करते हुए पुलिस बल पर हमला कर दिया गया, जिसमें चौकी प्रभारी आनापुर को चोटे आयी थी ।
मो0 सलीम उपरोक्त द्वारा तय रास्ते में कई वर्षों से बनी हुई एक स्कूल की सीढ़ी पर आपत्ति करते हुए पूर्व में शिकायत की गयी थी जिस पर दिनांक-25.05.2026 को राजस्व टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था, जिसमें उक्त सीढ़ी व रास्ता स्कूल की जमीन पर ही होना पाया गया था तथा उक्त सीढ़ी के अलावा 10 फीट का रास्ता बताया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मो0 सलीम पुत्र स्व0 रमजान अली निवासी ग्राम ठेगहा आनापुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 50 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-252/20026 धारा-109/115(2)/121/132/190/191(2)/191(3)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा-4/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का बांका
अभियुक्त मो0 सलीम पुत्र स्व0 रमजान अली उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-773/2020 धारा-188 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-250/2023 धारा-323/504/506 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-034/2024 धारा-323/354(ख)/504/506 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-185/2026 धारा-115(2)/191(2)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-252/20026 धारा-109/115(2)/121/132/190/191(2)/191(3)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा-4/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- निरीक्षक दीपक कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- व0उ0नि0 उमाकान्त, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- व0उ0नि0 उमेश कुमार सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 कुंवरभान चन्द्र, चौकी प्रभारी श्रृंग्वेरपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 भानुप्रताप तिवारी, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
