फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन कानपुर स्थित पीएसआईटी (PSIT) परिसर में संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत भर से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन विस्तार एवं दायित्व निर्धारण की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जनपद के युवा कार्यकर्ता श्री यश वर्धन चौहान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, फर्रुखाबाद का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया।
संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता एवं पूर्व में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अभ्यास वर्ग में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यश वर्धन चौहान अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा छात्रहित और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, आगामी योजनाओं, छात्र समस्याओं के समाधान एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
अभ्यास वर्ग में प्रांत भर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संगठन के विस्तार और छात्रहित के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
