लखनऊ:डिजिटल युग में सूचना विभाग की बड़ी पहल, ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारंभ किया है। इस चैनल का शुभारंभ शुक्रवार को लोक भवन, लखनऊ में सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘सूचना प्रवाह’ उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आधिकारिक डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की प्रमाणिक एवं तथ्यपरक जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

इस मंच पर विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो, सरकारी अभियानों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों का नियमित प्रसारण भी किया जाएगा। इससे नागरिकों को सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी सरल, सहज और आकर्षक स्वरूप में उपलब्ध हो सकेगी।

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में ‘सूचना प्रवाह’ सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिए नागरिकों को सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ‘सूचना प्रवाह’ के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

गौरतलब है कि यह यूट्यूब चैनल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रसार का एक प्रभावी मंच बनेगा तथा शासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगा।

Leave a Comment