फर्रुखाबाद:अपर पुलिस अधीक्षक ने किया नवाबगंज थाने का औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर स्थित सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की जांच कर उनके रखरखाव की स्थिति का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास और बेहतर हो सके।

Leave a Comment