लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी लवकुश भार्गव तथा सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता के साथ नवजात छह कन्याओं का स्वागत कर उन्हें बेबी किट प्रदान किए और जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। नवजात कन्याओं के परिजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अतिथियों ने कन्या जन्म को समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान नवजात बालिकाओं को आवश्यक देखभाल सामग्री युक्त बेबी किट वितरित की गई।
लखीमपुर खीरी : जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव: नवजात 6 बेटियों का भव्य स्वागत, बेबी किट भेंट कर मनाया जश्न
