सीतापुर:भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया मनकामेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव

। मिश्रित, सीतापुर / ग्राम रौसिंहपुर स्थित प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का आयोजन मनकामेश्वर सेवा समिति द्वारा किया गया । जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । वार्षिकोत्सव के अवसर पर रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन तथा भव्य महाकाल भस्म आरती का आयोजन किया गया । धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान पूरा वातावरण भगवान शिव के जयघोष और भक्ति रस से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा समिति के सदस्य देवेन्द्र मिश्रा, गौरव, अखिलेश त्रिपाठी, विजय, दीपक, शुभम, हरिओम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि पू्र्व चेयर मैंने रामगढ चीनी मिल यतीन्द्र अवस्थी व वर्तमान चेयर मैन रामगोपाल अवस्थी , सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी , विधायक पुत्र अजय भार्गव , ब्लाक प्रमुख मिश्रित रामकिंकर पाण्डेय, कमलाकांत, अभिषेक त्रिपाठी, कल्ली चौकी प्रभारी, बबलू शुक्ला, पुनीत त्रिपाठी, सहित क्षेत्र के प्रधान और क्षेत्र वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

Leave a Comment