सीतापुर:विकासखंड मिश्रित में प्राइवेट मुंशियों का बोलबाला, शासनादेश की उड़ा रहे धज्जियां

।मिश्रित, सीतापुर / विकासखंड कार्यालय मिश्रित की ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत सचिव शासन के निर्देशों को दरकिनार करते नजर आ रहे हैं। प्रदेश शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं । कि सरकारी कार्यालय में प्राइवेट कर्मचारियों से सरकारी अभिलेखों का कार्य नहीं कराया जाएगा । लेकिन विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिवों व्दारा प्राइवेट मुंशियों के माध्यम से परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमांण पत्र, मृत्यु प्रमांण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख तैयार कराए जा रहे हैं । यह कथित मुंशी बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं करते हैं । जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बताया जाता है । कि पूर्व खंडविकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ब्लाक परिसर में बने सरकारी आवासों में ताला लगवा दिया था । जहां से प्राइवेट मुंशियों का संचालन होता था । हालांकि उनके स्थानांतरण के बाद स्थिति फिर पूर्ववत हो गई है। आरोप है । कि इन कथित मुंशियों ने दोबारा ब्लाक के सरकारी आवासों पर कब्जा जमां लिया है । बाहर से आवासों में ताले लगे रहते हैं । और पीछे के रास्ते से सरकारी कार्यों का संचालन कर रहे है । उनके इस कार्य में ग्राम पंचायत सचिवों का पूरा संरक्षण प्राप्त है । गौरतलब है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव की सहायता के लिए रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक पहले से तैनात हैं। ऐसे में निजी मुंशियों की आवश्यकता क्यों पड़ रही है । यह एक बड़ा सवाल बन गया है । साथ ही यह भी चर्चा का विषय है । कि इन प्राइवेट व्यक्तियों को प्रति मांह सैलरी भुगतान किस स्रोत से किया जाता है । क्षेत्रीय लोगों ने मांमले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।

Leave a Comment