लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) केंद्र में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को ब्लॉक सभागार बिजुआ मे जन कल्याणकारी शिविरों एवं स्वास्थ मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह जी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कहा कि प्रधानमत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम मे जनकल्याणकारी शिविर गन्ना विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग,आयुष विभाग, सीएचसी बिजुआ द्वारा कैम्प, समाज कल्याण विभाग, क़ृषि विभाग, लघु सिचाई विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग सहित कई जनहितैषी स्टाल लगाए गए। जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। गोला विधायक ने बताया यह जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान विधायक ने अपने सभी साथियों के साथ स्वास्थ्य मेला में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। और सभी को प्रधानमंत्री जी के यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाए भी दी।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजुआ वीरेंद्र भूषण, सदस्य जिला पंचायत डॉ बच्चू सिंह, जिला संयोजक तोताराम भार्गव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिहर सिंह, अनिल दीक्षित, सतीश गौतम, अभिषेक वाजपेयी, वेद दीक्षित, नितिन त्रिवेदी, राजू राठौर, सुदीश वाजपेयी, सुधीर वाजपेयी, नरेश चंद्र त्रिवेदी, राजेश मिश्रा, प्रधान रत्नापुर आशीष तिवारी, पूर्व प्रधान गोंधिया रविंद्र पाण्डेय, अमित अवस्थी, दिनेश गुप्ता, राजू राठौर, प्रधान रामेश्वरापुर हर्षदीप सिंह, अंकित शर्मा, पवन राज, स्वामी दयाल, प्रधान लखरावां तनसीर खां, पूर्व प्रधान सहसपुर प्रमोद सिंह, प्रधान रामनगर कला महेश सिंह, प्रधान मालपुर जयपाल गौतम, पूर्व प्रधान मालपुर श्रवण मिश्रा, प्रधान बेलहा सिकटीहा नैपाली राज, प्रधान दाऊदपुर सज्जन खां, प्रधान लखहा अलीगंज बलराम मौर्य, प्रधान जहानपुर दिनेश पासी, प्रधान ईटकुटी मुकेश, मण्डल उपाध्यक्ष निलेश सिंह सहित सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिजुआ में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, गोला विधायक ने किया उद्घाटन
