एटा:विश्व रक्तदान दिवस पर सीआईएसएफ जवानों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज, एटा के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई जेटीपीपी, एटा के बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले जवानों ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने का संदेश भी दिया।

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जवानों द्वारा किया गया यह योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं सेवा भावना को दर्शाता है।

रक्तदान शिविर के आयोजकों ने सीआईएसएफ जवानों के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

सवांददाता : सोनू यादव

Leave a Comment