मैनपुरी:आईआईटी में चयनित जयंती शाक्य का हुआ सम्मान, तथागत सामाजिक समिति ने किया अभिनंदन

जनपद मैनपुरी की प्रतिभाशाली छात्रा जयंती शाक्य, पुत्री कौशलेंद्र शाक्य उर्फ पिंटू प्रधान, निवासी ग्राम बागपुर, पोस्ट मानपुर हरी, के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर तथागत सामाजिक समिति द्वारा जयंती शाक्य को भगवान गौतम बुद्ध का चित्र, पंचशील पट्टिका, पगड़ी एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने जयंती की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गौरव का विषय बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जयंती शाक्य की सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में तथागत सामाजिक समिति के महासचिव रामवीर शाक्य, भूड़ पटिया के राशन कोटेदार संदीप कुमार उर्फ टीटू, चंद्र प्रकाश शाक्य,डॉ धर्मवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जयंती शाक्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सवांददाता : धर्मबीर सिंह