फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को कितना पैसा मिलता है? जानें

फुटबॉल के फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में बहुत कम वक्त बाकी रह गया है. इस बार का टूर्नामेंट मैक्सिको, यूएसए और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. विश्व कप की शुरुआत से पहले हम आपको बताएंगे कि एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के रूप में क्या मिलता है.

बता दें कि फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को ‘गोल्डन बूट’ की ट्रॉफी दी जाती है. वहीं, फीफा की तरफ से किसी भी तरह की प्राइज मनी गोल्डन बूट विनर को नहीं मिलती है. हालांकि गोल्डन बूट की कीमत ही काफी ज्यादा आंकी गई है.

यह बूट सोने का नहीं बना होता है. इसमें तमाम तरह की धातुएं मिक्स होती हैं, जिसमें एक पीतल भी होती है. इसके अलावा बूट पर सोने की परत चढ़ाई जाती है. वजन करीब 1 किलोग्राम होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो बूट की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच में होती है. हालांकि फीफा की तरफ से इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.