फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मदिवस तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “एक व्यक्ति – एक पेड़” लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री, संरक्षक राजीव अग्रवाल, संरक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना गुप्ता तथा संगठन जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, पत्रकार और युवा उपस्थित रहे।
संगठन जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसेवा, राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।
कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए प्राणवायु का प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
संरक्षक राजीव अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं आनंद प्रकाश गुप्ता ने समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, गौसंरक्षण, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर रोहित शर्मा, दीपांशु मिश्रा, अमित कुमार गुप्ता, दिव्यांशु दुबे, अंकुर, राहुल शाक्य, शिवम कुशवाहा, पवन दीक्षित, गोविंद अवस्थी, उमाशंकर गुप्ता, के.के. पत्रकार, हिमांशु कश्यप, सचिन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, शिवम गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, देवांश सैनी, मोहित दीक्षित, अनुराग दुबे, राहुल कुमार, भास्कर अग्निहोत्री, अमित गुप्ता, डॉ. अजय बाजपेई, मनीष श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्रा, आशीष दुबे, मोहित अवस्थी, पूजा सक्सेना, कुसुम शुक्ला, बबली बाथम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और जनजागरण का भी प्रभावी माध्यम बना।
