उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण निर्धारित समयावधि में अपडेट कराने के निर्देश।

कासगंज, 05 जून 2026। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त, कासगंज डॉ. अमृता सिंह ने अवगत कराया है कि सर्वे कमिश्नर वक्फ उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के विवरण में पाई गई त्रुटियों को तत्काल संशोधित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के आवेदन निरस्त होने के प्रमुख कारणों में वक्फ बोर्ड में पंजीकरण तिथि एवं वक्फ सृजन तिथि में असंगति, वक्फनामा, धारा-37 तथा संपत्ति से संबंधित राजस्व अभिलेखों का सही प्रकार से अपलोड न होना शामिल है। इन त्रुटियों के कारण अनेक वक्फ संपत्तियों के विवरण स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं।
निर्देशित किया गया है कि संबंधित मेकर, मुतवल्ली एवं प्रशासक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से उम्मीद पोर्टल पर लॉगिन कर निरस्त वक्फ संपत्तियों के विवरण की समीक्षा करें तथा आवश्यक संशोधन करते हुए सभी त्रुटियों को 05 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से ठीक कराएं। इससे वेरिफायर एवं अप्रूवर स्तर पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण एवं अंतिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

डॉ. अमृता सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का सही एवं पूर्ण विवरण अपलोड कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे अभिलेखों का सत्यापन एवं अनुमोदन समयबद्ध रूप से संपन्न हो सक

Leave a Comment