फर्रुखाबाद:पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप पर मिलेगा भारी अनुदान, यूपीनेडा ने जारी की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा संचालित पीएम कुसुम योजना (घटक सी-1) के अंतर्गत किसानों को निजी नलकूपों के सोलरीकरण के लिए आकर्षक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत ऐसे निजी नलकूप, जो विद्युत कनेक्शन से संचालित हैं, उन्हें ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट से जोड़ा जाएगा। किसानों को सोलर पावर प्लांट की कुल लागत का केवल 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा, जबकि शेष राशि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी।

यूपीनेडा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को विशेष लाभ दिया जाएगा। इच्छुक किसान यूपीनेडा के पोर्टल http://upnedakusumc1.in⁠� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित होगी।

विभिन्न क्षमता के पंपों पर अनुदान का विवरण

पंप क्षमता,सोलर प्लांट क्षमता,कुल लागत,कुल अनुदान, किसान अंशदान

3 एचपी,4.5 किलोवाट,₹2,39,000,₹2,15,100,₹23,900

5 एचपी,7.5 किलोवाट,₹3,93,250,₹3,53,925,₹39,325

7.5 एचपी,11.2 किलोवाट,₹5,48,000,₹4,93,200, ₹54,800

10 एचपी,14.9 किलोवाट,₹7,19,950,₹4,93,200 ,₹2,26,750

योजना के माध्यम से किसान बिजली खर्च में कमी लाने के साथ-साथ अतिरिक्त सौर ऊर्जा उत्पादन से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यूपीनेडा अधिकारियों ने अधिक से अधिक किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

यूपीनेडा फर्रुखाबाद के परियोजना अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना कृषि क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment