फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद के थाना शमसाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना शमसाबाद पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष पुत्र राजेश निवासी ग्राम ईमादपुर थमरई थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना शमसाबाद में मु0अ0सं0 79/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी का विवरण
01 अवैध देशी तमंचा, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 79/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
