फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज अधिया, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना कम्पिल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुमित कठेरिया पुत्र भजनलाल उर्फ रामभजन निवासी मोहल्ला पट्टी मदारी, कस्बा एवं थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
पुलिस के मुताबिक, दिनांक 17 मई 2026 को वादी जाहर सिंह पुत्र मिश्रीलाल कठेरिया निवासी ग्राम सैरैया थाना शमशाबाद जनपद फतेहगढ़ द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना कम्पिल में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त अवैध हथियार के साथ मौजूद है, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से:
01 नाजायज अधिया, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी भी की गई है।
पूछताछ में क्या बोला अभियुक्त
पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुमित कठेरिया ने अपने बयान न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें:
मु0अ0सं0 87/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 105/2025 धारा 115(2)/118(1)/352 बीएनएस
मु0अ0सं0 233/2021 धारा 323/352/504 भादवि
शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना कम्पिल पुलिस टीम के: थानाध्यक्ष नितिन चौधरी, उपनिरीक्षक हरीश कुमार, कांस्टेबल अनीश कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार की प्रमुख भूमिका रही।
